Chhath Puja 2023: इस दिन करें ये उपाय, दूर होगी परेशानी

छठ महापर्व

यह पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन उपायों को करने से परेशानी दूर होती है?

इन देवी-देवताओं की होती है पूजा

छठ महापर्व पर सूर्य देव और छठ मैय्या की पूजा की जाती है। यह पर्व करीब चार दिनों तक चलता है।

उपवास रखना

छठ पूजा के दौरान व्रत रखने वाली महिलाएं 36 घंटे का उपवास रखती है। सप्तमी तिथि यानी छठ पर्व के चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

छठ महापर्व पर उपाय करना

कई ऐसे उपाय होते हैं जिसे छठ के दौरान करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से संतान की उम्र लंबी होने लगती है।

सूर्य देव के लिए उपाय

छठ पर्व के दिन पूर्व दिशा में मुख करके आसन पर बैठ जाएं। एक सफेद कपड़े के ऊपर सूर्य देव का चित्र रखकर पूजा करें और गुड़ का भोग लगाएं।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

छठ पर्व पर स्नान करने के तुरंत बाद सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा पके चावल को गुड़ और दूध के साथ खाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

सूर्य दोष दूर करने के उपाय

छठ पर्व के दिन बहते पानी में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य दोष दूर होने लगता है।